कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार हास्पीटल/स्कूलों के नजदीक नशे का सामान बेचने वालों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही से मचा हड़कंप

आज दिनांक 16/11/2024 को उप तहसील गनियारी में अवैध गुटखा पाउच,नशे का सामान बिना लाइसेंस बेचने वाले गुमटी,ठेला वालों के विरुद्ध प्रतिबंधित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत के माध्यम से जुर्माना अधिरोपित करते हुए 20  लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है,एवं जुर्माने की राशि ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया। हाईकोर्ट बिलासपुर के द्वारा भी विगत दिवस इस संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय हास्पीटल, हाईस्कूल के आसपास जितने भी अवैध रूप से ठेला,गुमटी लगाया गया था उन्हें वहां से हटाकर अन्यत्र लगवाया गया।आज की इस छापेमारी की कार्यवाही से समस्त गनियारी क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है, आजकल स्कूलों,कालेजों में अध्ययनरत बच्चे नशे की गिरफत में आ रहें हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए ये कार्यवाही की गई है जो भविष्य में भी जारी रहेगी, जिसमें नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य है।आज के इस छापेमारी की कार्यवाही में श्रीमती श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी,होमेश्वर प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक गनियारी,पटवारीगण अमित तिर्की, घनश्याम रात्रे, दिविक तिवारी, पुलिस विभाग से हेमंत पाटले सहायक उप निरीक्षक,आरक्षकगण, ग्राम पंचायत गनियारी के सरपंच जितेन्द्र कुमार राज, एवं कोटवारगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *