
घुटकू में आज मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र एवं साड़ी भेंट कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम घुटकू भाड़म के जनपद सदस्य डॉ रवि सोनी ने कहा कि मितानिन का केवल एक दिन का सम्मान न कर हम सभी को हमेशा सम्मान करना चाहिए, क्योंकि कोरोना कार्यकाल में जो सेवा कार्य मितानिनों ने की है उनकी जितना प्रशंसा की जाए कम है। मितानिनों द्वारा लगातार सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है,बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास के साथ गर्भवती महिलाओं, रोगियों की सेवा व जनजागरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। सम्मान के अवसर पर डॉ किशोर पटेल,मितानिन प्रशिक्षक नर्मदा वस्त्रकार,स्वास्थ मितानिन फुलेश्वरी पटेल,त्रिवेणी पटेल,गोमती मिश्रा,शुकवारा सूर्यवंशी,सहोदरा सूर्यवंशी पंडरीपार,मथुरा सूर्यवंशी,सुरतन सूर्यवंशी घानापार,लक्ष्मी वस्त्रकार नवापारा,कमलेश मानिकपुरी,देवकुमारी साहू सत्तीपारा,कविता सिंगौर,लता सिंगौर भाड़म,मैमुन् निशा व अन्य उपस्थित रहे।