
बिलासपुर शहर एजुकेशन हब के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात होने के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्गो एवं रहवासी क्षेत्र में भी विभिन्न प्रकार के कोचिंग सेंटर एकेडमी संचालित है जिसमें प्रतिदिन पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं के वाहन मुख्य सड़क मार्ग अव्यवस्थित पार्किंग होने से जाम की स्थिति जहां निर्मित होती है हालांकि कुछ कोचिंग सेंटर एकेडमी में पार्किंग की व्यवस्था की गई इसके उपरांत भी मुख्यरूप से शाम के समय अत्यधिक अव्यवस्था व जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं।
पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर) रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा कोचिंग सेंटर एवं एकेडमियों में पार्किंग सुविधा ना होने एवं सड़कों पर ही बेतरतीप पार्किंग किए जाने के संबंध में डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार को आदेशित किया गया की कोचिंग/एकेडमी संचालकों के साथ सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के संबंध में समझाइश, हिदायत एवं पार्किंग व्यवस्था किए जाने के संबंध में बैठक ली जाए।
आदेश के तारतम्य में आज ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी श्री शिव चरण परिहार शहर के कोचिंग संचालकों की बैठक ली गई जिसमें पार्किंग के लिए ट्रैफिक कंट्रोल करने संचालकों को एक नियुक्त करने जो व्यवस्था बनाने में सहायक हो रखने,कोचिंग सेंटर में यदि पार्किंग की सुविधा हो तो सभी वाहन पार्किंग में रखे जाने एवं कोचिंग लगने व छूटने के मार्ग में जाम की स्थिती निर्मित न हो उसकी व्यवस्था की जाए।
इस संबंध में डीएसपी परिहार ने बताया कि➖ बैठक का मूल उद्देश्य एजुकेशनल कोचिंग एवं एकेडमी संस्थाओं के सामने अव्यवस्थित पार्किंग को व्यवस्थित करने के संबंध में समझाइए देना रहा, इसके उपरांत यदि उनके द्वारा व्यवस्था नहीं बनाई जाती है तो आगामी दिनों में कोचिंग सेंटर एवं एकेडमी के सामने बेतरतीप खड़ी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के साथ-साथ बिलासपुर पुलिस द्वारा नगर निगम के माध्यम से नोटिस देकर कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही की जाएगी अतः यातायात पुलिस द्वारा समस्त एजुकेशनल कोचिंग सेंटर, एकेडमी सेंटर से अपील की जाती है कि उनके यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को उचित पार्किंग करना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।