
88 लोगों ने बनवाए आज ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस
सड़क सुरक्षा माह 2025″ के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन “यातायात जागरूकता” के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें आज भी विगत दिनों की भांति आकाशवाणी एवं चौक में लगे लाउड हेलर में जिंगल के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के नियम बताए गए।
इसके अलावा आज स्थानीय पुलिस परेड मैदान में पैट्रोल ऑटो,डीजल ऑटो तथा ई-रिक्शा के चालकों का स्वास्थ परीक्षण कराया गया ,शिविर के अंतर्गत इनका बीपी,शुगर एवं नेत्र परीक्षण कराया गया, जिसमें-127 चालकों के नेत्र समस्या पाई गई।
नजदीक देखने में 42
दूर देखने में 18
अन्य बीमारी में 12
बीपी और शुगर में कुल 128
बीपी 23
शुगर 17
अन्य 88 सभी को डाक्टरों द्वारा स्वस्थ सम्बन्धी सलाह प्रदान की गई।
स्व परीक्षण के पश्चात पुलिस परेड मैदान में यातायात के अधिकारियों एवं यातायात की मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी बारीक से बारीक जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण बताए गए।

आज भी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का क्रम जारी रहा इस क्रम में आज 88 लोगों ने अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया।

कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग की टीम में डॉक्टर कमलेश साहू तोशी रॉयल, सामंत टंडन भागीरथी,अभिषेक कौशिक, जय हिरवानी राकेश साहू एमपीडब्ल्यू आशीष साहू रहे।
आज की कार्यक्रम में यातायात पुलिस के निरीक्षक उमेश साहू ट्रैफिक ट्रेनर उमाशंकर पांडे सहायक उप निरीक्षक अभय खलखो, प्रकाश बाबू कुर्रे, प्रधान आरक्षक जावेद अली, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, धनराज सिंह ठाकुर, यासीन हुसैन, सदानंद धुरी,उमाकांत कौशिक,शत्रुघ्न साहू,ने अपनी सेवाएं दी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों में अशोक श्रीवास्तव, विद्या गोवर्धन सपना श्रॉफ,हामिद भाई, रेखा गुल्ला,मुकेश साहू, आर्यन तिवारी,विकास वर्मा,सपना सराफ, ऊषा भांगे सहित तमाम सदस्य चेतना एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों की सहभागिता रही।