सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर की कार्यकारिणी ने दिनांक 8 जनवरी को संध्या 4.00बजे एन आई टी परिसर स्थित इंडियन काॅफी हाऊस में फोरम के सलाहकार मंडल के श्री के पी सक्सेना (फोरम संस्थापक, पूर्व अध्यक्ष), अनुराधा खरे जी(से.नि. जिला सत्र न्यायाधीश),डाॅ जे एस उरकुरकर जी(से.नि. प्रोफेसर इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर), एस के भार्गव (फोरम के पूर्व अध्यक्ष) डाॅ श्री भगवंत सिंह (से.नि.प्रोफेसर रविशंकर विश्वविद्यालय.रायपुर) के साथ सौजन्य भेंट में कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी का पुष्प गुच्छ से नववर्ष की पहली बैठक में स्वागत किया। सलाहकार मंडल ने फोरम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के कार्य कलापों की प्रशंसा की ,तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ विभिन्न मुद्दों पर भविष्य में कुछ और कार्य करनें मार्ग दर्शन किया, अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार, सचिव राजकुमार शुक्ला,उपाध्यक्ष सरोज सैफी, सं.सचिव चटर्जी, कोषाध्यक्ष श्री राणा,कार्य कारिणी सदस्य श्री राकेश खरे नीतिश श्रीवास्तव उपस्थित हुए, अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार नेंआभार धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *