NTPC सीपत में बिलासपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “यातायात जागरूकता कार्यक्रम”

NTPC सीपत में बिलासपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत “यातायात जागरूकता कार्यक्रम”

बिना हेलमेट प्रवेश नहीं दिया जाएगा, किया गया हेलमेट अनिवार्य

रजनेश सिंह (IPS) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस के तत्वाधान में आयोजित 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है

इस क्रम में जानकारी देते हुए डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि एनटीपीसी सीपत में यातायात जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन जिला रोड सेफ्टी सेल बिलासपुर की यातायात टीम जिसमें एक्सपर्ट ट्रेनर उमाशंकर पांडे प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह ,जावेद अली अन्य स्टाफ द्वारा एनटीपीसी के वाहन चालक, अधिकारी, कर्मचारी को “सेक्रेटरी ट्रेनिंग हाल” में कार्यशाला का आयोजित किया गया था

कार्यशाला में द्वारा पीपीटी के माध्यम से यातायात संबंधी स्लाइड दिखाया गया, इस दौरान यातायात क्या है, पैदल चलने के नियम, सड़क पर शामिल होने के नियम, सड़क पर खड़े होने के नियम, ट्रेफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एजूकेशन, ट्रेफिक इंफोर्समेंट, यातायात संकेत, पुलिस मैनुअल संकेत, इलेक्ट्रिक सिग्नल, दुर्घटना के कारण एवं बचाए के उपाय, गुड सेमीरिटर्न के कानून प्रावधान एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तृत जानकारी बताई गई।*

कार्यशाला में उमाशंकर पांडे एक्सपर्ट ट्रैफिक एजूकेशन टीचर ने ट्रैफिक की बारीकी से जानकारी दी वहीं प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा निर्मित यातायात शिक्षा संबंधी पैरोडी गीत की प्रस्तुति भी दी गई जिसके माध्यम से सभी को दुर्घटना और जीवन के महत्व को बताया गया जिसको सभी ने आत्मसात किया

एनटीपीसी सीपत में आयोजित इस यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम को दो सेशन में चलाया गया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को यातायात नियम के पालन संबंधी शपथ दिलाई गई डीएसपी ट्रैफिक ने बताया श्री परिहार आगामी 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र विभिन्न संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों में यातायात जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम एवं सभी की सहभागिता के साथ नागरिकों को जागृत किया जाएगा।

आज के इस यातायात जागरूकता कार्यशाला में एनटीपीसी के प्रवीण डीजीएम ,सामंत प्रधान सीनियर मैनेजर, दीपंकर दास, सत्यजीत भट्टाचार्य जीसी, महंत एजीएम ऑपरेशन तथा बड़ी संख्या में एनटीपीसी के चालक परिचालक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *