Ajay Banga: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वर्ल्ड बैंक का प्रमुख नामांकित कर दिया है। मास्टरकार्ड (Mastercard) के पूर्व CEO अजय सिंह बंगा (Ajay Singh Banga) को वर्ल्ड बैंक का नया चीफ बनाया गया है। व्हाइट हाउस की तरफ से एक बयान जारी कर राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) ने अजय बंगा की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि बंगा के पास वैश्विक कंपनियां बनाने और उन्हें चलाने का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। भारत में जन्मे अजय बंगा के पास वैश्विक चुनौतियों के साथ ही क्लाइमेट चेंज की चुनौती पर काम करने का बेहतर अनुभव है। बंगा को वर्ल्ड बैंक के मुखिया के लिए नामित करने का ये एक मुख्य कारण है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 23 फरवरी 2023 को वर्ल्ड बैंक नए चीफ के लिए अजय बंगा के नाम की घोषणा की। अजय बंगा का भारत से रिश्ता 63 वर्षीय अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। हैदराबाद पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अहमदाबाद से MBA किया। बंगा ने साल 1981 में नेसले इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी से अपना करियर शुरू किया था। अब उनके पास बिजनेस में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। मास्टर कार्ड में अलग-अलग जिम्मेदारी निभाने के बाद CEO के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और Dow Inc. में भी काम किया है। बंगा पेप्सिको के रेस्टोरेंट डिवीजन में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं। भारत में पिज्जा हट और KFC जैसी फूड चेन के लॉन्च होने में भी उनकी बड़ी भूमिका है। बराक ओबामा के साथ किया काम अजय बंगा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी काम किया है। बंगा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार में राष्ट्रपति की सलाहकार समिति में शामिल थे। अब बंगा के सामने चुनौतियां विकास परियोजना और उससे जुड़े कामों को बढ़ावा देने की चुनौतियां हैं। बंगा के पास सरकार और विकास कार्यों का अनुभव कम है।

मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ और भारतीय मूल के अजय सिंह बंगा अब बनेंगे वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को यह को यह ऐलान कर दिया है। इस पद की शोभा बढ़ाने वाले वह भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे।बंगा मास्टरकार्ड में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, किन्तु वर्तमान में वह प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस प्रेसिडेंट हैं। बिजनस क्षेत्र में 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले बंगा अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में भी रह चुके हैं। बंगा दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्फीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली है। राष्ट्रपति बाइडेन ने बंगा को वर्ल्ड बैंक का चीफ बनाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं। अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं। उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।’ मिल चुका है पद्म श्री अवार्ड भारत सरकार अजय सिंह बंगा को 2016 में पद्मश्री अवार्ड से नवाज चुकी है। वह यूएस की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका के को-चेयर के रूप में भी काम कर चुके हैं। बंगा की नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब कुछ ही दिन पहले वर्ल्ड बैंक के प्रमुख डेविड मालपस ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी।