
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रेशम अनुसंधान केन्द्र कोनी में पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था मगसम द्वारा नैसर्गिक कोसा एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर दिल्ली से पधारे वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री सुधीर सिंह सुधाकर के मुख्य आतिथ्य में अपने विचार काव्य शैली में प्रस्तुत किये। जिसमें रतनपुर अंचल से कवि श्री गया प्रसाद रतनपुरिया, श्री दीनदयाल साहू, बिलासपुर से वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती सरोज सिंह ठाकुर,वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनय पाठक ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यालय के सभी वरिष्ठ कर्मचारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपने चुटीले अंदाज में वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती पूर्णिमा तिवारी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक मगसम दिल्ली के द्वारा साहित्यकारों को पद्मश्री सम्मान दिलाने में संस्था की भूमिका का बखान किया गया।