प्रस्तावित नवीन उप पंजीयक कार्यालय सकरी में नहीं खुलने से क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष का माहौल

बिलासपुर समाचार, कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन/अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के आदेश दिनांक 30/06/2024 के अनुसार बिलासपुर कलेक्टर को नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने बावत पत्र भेजा गया था, जिसके अनुसार बिलासपुर जिले में आम जनता की सुविधा एवं पंजीयन कार्यालयों में कार्य की अधिकता को देखते हुए वर्ष 2025-26 के बजट में 3 नवीन उप पंजीयक कार्यालयों की स्थापना के संबंध में प्रावधान किए गए थे जिसमें तखतपुर अनुभाग के सकरी तहसील में भी उप पंजीयक कार्यालय खोलना प्रस्तावित था,जो कि आज दिनांक तक नहीं खोला गया है जिससे क्षेत्र की आम जनता एवं अधिवक्ताओं में भारी रोष का माहौल निर्मित है,इसे देखते हुए जिला प्रशासन से इस दिशा में अतिशीघ्र पहल किये जाने की अपेक्षा है।उप पंजीयक कार्यालय सकरी में खुल जाने से क्षेत्र की जनता को अनावश्यक रूप से तखतपुर जाने से छुटकारा मिल जाएगा और जो आक्रोश लोगों में अभी व्याप्त है वो भी शांत हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *