सायकल से महामाया रतनपुर के दर्शन करने पहुंचे समाजसेवी गौरव जागरूकता का दिया संदेश

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला के द्वारा नवरात्रि के पहले दिन रतनपुर महामाया नगरी भैरव बाबा की यात्रा साइकिल से संपन्न हुई

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के गौरव शुक्ला जी हर वर्ष नवरात्रि मे रतनपुर भैरव बाबा की यात्रा साइकिल क़े द्वारा करते हैं सभी की मनोकामना पूर्ण हो इसके लिए माता रानी से हाथ जोड़कर विनती की! उनसे बात करने पर उन्होंने कहा की सेहत के लिए भी साइकिल चलाना चाहिए आजकल लोग गाड़ी मोटर कार में इतनी आदि हो गए हैं कि हमारी पुरानी संस्कृति जो वर्षों से चली आ रही है पैदल चलना साइकिल से चलना यह बहुत कम देखने को मिल रहा है इसके कारण अनेकों बीमारियां भी उत्पन्न हो रही है एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी साइकिल चलाना चाहिए और आज उनका यह बहुत बड़ा संदेश है की साइकिल से आप हर जगह की यात्रा कर सकते हैं बस शर्तें हैं कि आपको खुद से आगे बढ़ना होगा और इसी कड़ी में वह आज रतनपुर की साइकल यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न किये और श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन भी 4 साल का सफर तय 31 दिसंबर को पूरा कर रहा है और इस 4 सालों में 5000 से ज्यादा एक्टिविटी कर चुका है उसके लिए फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है निस्वार्थ लोग जुड़ रहे है! भविष्य में नशा मुक्ति केंद्र व ब्लड बैंक वृद्धआश्रम का निर्माण किया जाना है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *