श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन व डीसीटी रियल स्टेट डेवलपर के द्वारा एक पेड़ माता -पिता के नाम से 50 फलदार पेड़ कृष्णापुरम में लगाया गया

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन डीसीटी रियल स्टेट डेवलपर के तत्वाधान में एक पेड़ माता-पिता के नाम से 50 फलदार पेड़ कृष्णापुरम बिल्हा मोड़ मे लगाया गया फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला का कहना है कि वे हर साल हजारों के तादाद में पेड़ लगाते हैं ,उनका हरियाली लाने का ही मकसद है, डीसीटी रियल स्टेट डेवलपर के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत जी कहते हैं कि हमारे हर कॉलोनी में पेड़ अधिक से अधिक संख्या में लगाई जाती है और लगभग हम 8000 पेड़ लगा चुके हैं,कृष्णापुराम में हरियाली लाना ही हमारा उद्देश्य है ,माता -पिता के नाम पेड़ लगा के सकून मिला। आज के प्रोगाम में जो विशिष्ट लोग मौजूद थे उनके नाम राजेंद्र सिंह राजपूत गौरव शुक्ला डॉक्टर रमेश वैष्णव,नवल वर्मा,आमना राजगीर, मेहा गढ़ेवाल ,चन्द्रकांता राजगीर, संगीता तिवारी,धर्मेश बंजारे टिकेश्वर साव,अभय दुबे मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *