

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) में स्वीप कार्योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु दिनांक 13/10/2025 से 14/10/2025 तक विभिन्न प्रकार के कार्याक्रमों का अयोजन किया गया। जो कि जिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वीप जिसे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के रूप में भी जाना जाता है इस कार्यक्रम के अंतर्गत ही इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. यू.के. श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. आर.के. सचदेव, डाॅ. प्रेमलता वर्मा, डाॅ. बी.के. त्रिपाठी उपस्थित थे। प्रो. श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की छात्र छात्राओं को अपने वोट के प्रति सजग होने की आवश्यकता है, हमें प्रलोभन या जातिवाद में न आकर उपयुक्त व्यक्ति को ही अपना मत देना चाहिए। कार्यक्रम के उदघाटन दिवस पर निम्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सुबह 12 बजे से 01 बजे तक महाविद्यालय काॅन्फ्रेन्स हाॅल में परिचर्चा का अयोजन किया गया। उक्त परिचर्चा का विषय – ‘‘लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति: क्या हम असली मुद्दो से भटक रहे है?’’ रहा। उक्त परिचर्चा में प्रतिभागीयों ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र किस लिये कहा जाता है और भारत में इसका क्या महत्व है जैसे मुद्दों पर चर्चा की और आम छात्रों से इसके प्रभाव और आवश्यकता तथा वोट अधिकारी की जानकारीया साझा किया गया। इसके पश्चात दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक महाविद्यालय के पुस्तकालय में निबंध लेखन का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। निबंध लेखन का विषय ‘‘लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका’’ रही। जिसमें प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं ने अपने अभिव्यक्ति और बौद्धिक विवेक से निबंध लेख का कार्य पूर्ण किया। इसे पश्चात् दिन के अंतिम सत्र में दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक महाविद्यालय प्रांगण में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विषय पर अपना नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुती प्रदान की। इसके पश्चात् आयोजन के द्वितीय दिवस में दिनांक 14/10/2025 को विविध आयोजन संपन्न हुए जिसमें सुबह 12 बजे से 01 बजे तक महाविद्यालय प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय निर्वाचन एवं संविधान से संबंधित रहा। इस प्रतियोगिता में लगभग 10 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना रंगोली संबंधि कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात् दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक काॅन्फ्रेन्स हाॅल में क्वीज काम्पीटिशन का अयोजन किया संपन्न कराया गया। उक्त आयोजन में छात्रो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतिस्पर्धा में छात्रों से तीन स्टेज में क्वीज के प्रश्न पूछे गये थें जिनका छात्रों ने अपने दक्षता के आधार पर अपने जवाब प्रस्तुत किये। इसके पश्चात् आयोजन के अंतिम सत्र में नारालेखन एवं विडियों प्रस्तुति प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। यह सभी आयोजन में प्रतिभागीयों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिभागी स्मरण उपहार के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को महाविद्यालय द्वारा घोषणा कर पृथक से पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल समापन पर प्राचार्य प्रो. यू.के. श्रीवास्वत ने कहाॅ की निर्वाचन कार्यालयों के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से लैस करने की दिशा में कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में ऐसे समस्त छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष के हो चुके हैं तथा जिनका मतदाता परिचय पत्र नहीं बन पाया है उनके लिए भी स्टॉल लगाकर मतदाता परिचय पत्र बनाने की प्रक्रिया आसान की जा रही है। स्वीप प्रभारी प्रो. एल.के.गवेल ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यू.के. श्रीवास्व के साथ इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी प्राध्यपक, कर्मचारी एवं छात्रो के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अतिथियो के साथ महाविद्यालय से डाॅ. संजय धनवानी, प्रो. प्रकाश त्रिपाठी, डाॅ. रामेश्वरी ए. बंजारा, डाॅ. श्वेता श्रीवास, डाॅ. अविनाश सिंह ठाकुर, श्री सिद्धांत शर्मा, सुश्री मानसी शर्मा, सुश्री मिनाक्षी निर्मलकर, बीआर सलाम, राजेश राज, श्री राजेश उईके, रिशी अग्रवाल, सौरभ साहू के साथ भारी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।
