व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला

महाराणा प्रताप महाविद्यालय उस्लापुर में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं करियर काउंसलिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
“क्रोड क्राफ्ट” के को फाउंडर -कपिल वर्मा, अप्रतिम सैमुअल एवं विशाल कुमार राज ने छात्रों को आईटी सेक्टर से जुड़े उलझनो का समाधान किया। कपिल वर्मा ने छात्रों को इस बात से अवगत कराया कि आईटी सेक्टर में आप कैसे नौकरी हासिल कर सकते हैं ,यदि आपको कोडिंग नहीं आती है तो भी। क्योंकि आईटी सेक्टर का नाम दिमाग में आते ही हर बच्चा यही सोचता है कि मुझे तो कोडिंग नहीं आती तो मैं वहां नौकरी नहीं कर सकता, लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारी चीजें ऐसी हैं कि आप वहां नौकरी हासिल कर सकते हैं। छात्रों के करियर से जुड़े छात्रों के अनेक सवालों का जवाब दिया ।
अप्रतिम सैमुअल ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि आपके व्यक्तित्व विकास में आपके बोलने और बात करने के तरीके बहुत मायने रखते हैं। जब आप कहीं किसी इंटरव्यू में जाते हैं तो आपको किस तरह से बात करनी है । कैसे अपने आपको एवं अपने विषय को प्रस्तुत करना है । साथ ही आपका रिज्युमें ऐसा होना चाहिए कि इन्टरव्यू लेने वाले पर अमिट छाप छोड़ सके । इस कार्यशाला में छात्रों ने कम्प्यूटर में रिज्यूमें बनाना सीखा ।
इस अवसर पर अधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *