
बिलासपुर। द्रोणा पब्लिक स्कूल में दिनांक 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को दीपावली उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मी की पूजा के साथ की गई। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, तथा उनके परिवार के सभी सदस्य — भरत, शत्रुघ्न और माताओं का रूप धारण कर एक सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इस झांकी में बच्चों ने रामायण की गाथाओं का जीवंत चित्रण किया और सभी को बताया कि दीपावली पर्व क्यों मनाया जाता है,
बड़े बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली, तोरण निर्माण, मूर्तिकला, दिया सजावट, फूलों की रंगोली, वाटर रंगोली, वॉल हैंगिंग तथा क्राफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। विद्यार्थियों ने अपनी कला और सृजनशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अशोक पांडे, डायरेक्टर मीनू पांडे, प्रिंसिपल मानसी गोवर्धन, वाइस प्रिंसिपल रामा मिश्रा एवं समस्त शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दीये जलाए, पटाखे फोड़े, सुरसुरी, अनारदाना और आतिशबाजी का आनंद लिया। पूरा विद्यालय दीयों की रौशनी और खुशियों से जगमगा उठा