बिलासपुर की शान छत्तीसगढ़ी लोक गायिका कनक साहू ने 26 जनवरी को पुलिस ग्राउंड में अपनी गायन से बिखेरा अपना जलवा

                              एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,             बिलासपुर समाचार, बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में 26जनवरी को अपनी सुमधुर स्वर में राष्ट्र गीत वंदेमातरम को गाकर सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों का मन मोह लिया, बिलासपुर की इस बेटी ने अपनी मधुर गायकी से नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपनी प्रतिभा को उजागर किया है, उनकी प्रस्तुति को मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने भी सराहा है, वर्तमान में कनक साहू मात्र 13 वर्ष की हैं और जैन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं, उन्होंने 2022 में विनर आफ छत्तीसगढ़ आर्डर,2023 में विनर आफ छत्तीसगढ़ वायस,2024 में छत्तीसगढ़ रतन अवार्ड भी जीता है और वे प्रचारक इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया भी रही हैं,वे वर्तमान में राजस्व विभाग में कार्यरत योगानंद साहू की सुपुत्री हैं। श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन एवं श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *