तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने 3 साल से एक जगह जमे 7 पटवारियों का किया तबादला

तखतपुर। प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 साल से एक ही जगह जमे 7 पटवारियों का एक साथ तबादला कर दिया।

एसडीएम के इस फैसले के बाद राजस्व महकमे में हलचल बढ़ गई। लंबे समय से एक ही तैनाती स्थल पर जमे रहने से कामकाज में सुस्ती, फाइलों का अटकना और जनता की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं।

एसडीएम नितिन तिवारी ने स्पष्ट किया कि जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवा देना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। लापरवाही और मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रशासनिक हलकों में इसे सिस्टम को व्यवस्थित करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

अब सभी की नजरें नए स्थानों पर पदस्थ पटवारियों पर टिकी हैं। देखना होगा कि वे कितनी तेजी और निष्पक्षता से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *