CAIT बिलासपुर ने पुष्प वर्षा और शीतल पेय से किया कावड़ यात्रा का भव्य स्वागतसदर बाज़ार शिवमय, व्यापारियों ने की शिवभक्तों की सेवा

बिलासपुर, 9 अगस्त
सावन के पावन महीने में “जय वंदेमातरम् संगठन” द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा का शनिवार को सदर बाज़ार में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर टीम ने शर्लिन ज्वैलर्स के सामने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की और उनकी सेवा के लिए शीतल पेय का वितरण किया।

धार्मिक आस्था और व्यापारिक एकता का यह नजारा देखते ही बन रहा था। पूरे सदर बाज़ार क्षेत्र में “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

इस अवसर पर CAIT बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा, “आज का दृश्य अद्भुत और अलौकिक था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा बिलासपुर शहर शिवमय हो चुका है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।”

इस गरिमामयी आयोजन में CAIT और स्थानीय व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसके अलावा श्रीकांत पांडे, सुरेंद्र अजमानी, विष्णु गुप्ता, सनी सलूजा, राजेश सैनी, चंदन कनोडिया, प्रवीण सलूजा, प्रमोद वर्मा, नितिन सलूजा, हरदीप होरा, संतोष पांडे, अरविंद वर्मा, अनिल राघवानी, सुशील छाबड़ा सहित सदर बाज़ार के समस्त व्यापारी बंधुओं ने सेवा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

व्यापारियों द्वारा किए गए इस स्वागत की कावड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *