
बिलासपुर। सरजू बगीचा स्थित आजाद गणेश उत्सव समिति के 27वें वर्ष का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा दुर्ग जिले के प्रसिद्ध ग्राम थनौद से लाई गई है।
प्रतिमा के आगमन के साथ ही बप्पा के भव्य दरबार और आकर्षक श्रृंगार का कार्य जोरों पर है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही समिति द्वारा एक आकर्षक थीम आधारित पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी सजावट अंतिम चरण में है।
27वें वर्ष के इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे सरजू बगीचा क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल है।