
बिलासपुर जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा वार्ड क्रमांक 5, यदुनंदन नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, आर्य कॉलोनी में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना और उनके जीवन में खुशियां लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। श्री कौशिक ने आगे कहा की जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, सेवा और सहयोग की भावना से किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।