
दिनांक 23व 24अक्टूबर को लायंस भवन सी एम डी चौक,में लायंस क्लब बिलासपुर शक्ति एवं दायित्व द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शिनी का सफल आयोजन पूर्ण हुआ।इसकी अध्यक्षता एकता मलिक,रोशनी दीक्षित व डॉ बरखा सिंह ने की कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर महापौर पूजा विधानी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं अंकिता शुक्ला मार्मिक चेतना अध्यक्ष,सम्मानीय अतिथि प्रीतपाल बाली,डॉ खेत्रपाल,शैलेश बाजपेई,अर्चना तिवारी,एम आशा,रंजना भारती,हरदीप सलूजा,रहे।कार्यक्रम के प्रथम दिवस बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए जिसमें परिनिष्ठा शुक्ला,वेदांश शुक्ला व तेजस मुंद्रा ने शानदार प्रस्तुति दी।दूसरे दिन महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताये रखी गईं जिसमेंरूचि तिवारी करवा क्वीन चुनी गई। व सांत्वना पुरस्कार किरण पाठक,अर्चना तिवारी,दिव्या सिंह को दिया गया मेहंदी में प्रथम अंकिता व द्वितीय अर्चना तिवारी थी।डांस में प्रथम रश्मि सिंह,गायन में प्रथम देबोश्री रॉय,द्वितीय अर्चना गोस्वामी व श्रद्धा तिवारी तथा तृतीय अंजलि दुबे जी थीं।प्रथम स्टॉल के लिए रुमा जी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प व गृह उद्योग के स्टॉल लगाए गए जिसकी सभी ने प्रशंसा की।दोनों दिन लोगों की जमकर भीड़ एकत्रित हुई और सबने बहुत खरीदी की जिसका लाभ सभी स्टॉल्स को मिला।अंत में सभी स्टॉल्स वालों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविन्द वर्मा व श्वेता अग्रवाल जी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
