बिलासपुर: जिला अधिवक्ता संघ ने धूमधाम से मनाया छत्तीसगढ़ का 26वां स्थापना दिवस

बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ, बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार, 01 नवंबर को संघ कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार…” का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य की 26 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर अपने संस्मरण और अनुभव साझा किए। संघ के अध्यक्ष श्री अनुराग बाजपेई ने स्वागत उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष राधा रजक, कोषाध्यक्ष श्वेता शास्त्री, ग्रंथालय सचिव मनोज सिंह ठाकुर, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सचिन दिग्रसकर, कार्यकारिणी सदस्य अनुश्री राजपूत, गौरव चंद्राकर, पप्पू साहू, रोहित हंसपाल, हेमलता साहू, प्रतिज्ञा सिंह सहित रवि पांडे, के.के. वर्मा, अश्वनी जायसवाल, विनोद अंचल, अशोक दीक्षित, सौरभ साहू, विष्णु सोनी, फरीदा खान, चित्रलेखा वर्मा, रमा पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव विवेक पांडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सह-सचिव शंकर चतुर्वेदी ने किया। अंत में सभी ने एक साथ स्वल्पाहार किया।

उक्त जानकारी संघ के सचिव विवेक पांडे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *