पटवारियों द्वारा की जा रही हड़ताल मुख्यमंत्री से मिलने के बाद 41वें दिन स्थगित की गई

     एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,

बिलासपुर समाचार, आज दिनांक 23/11/2025 को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू ने अपने प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर बिलासपुर के समक्ष उपस्थित होकर 41 दिन से जारी हड़ताल स्थगन की सूचना देकर अपने कार्यों पर उपस्थित हो गये हैं,जैसा कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में सकारात्मक चर्चा होने के बाद संतुष्ट होकर संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने सर्वसम्मति से हड़ताल को स्थगित कर दिया है, उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में पटवारियों पर जो निलंबन, बर्खास्तगी, सर्विस ब्रेक की जो कार्यवाही हुई है उसे तत्काल प्रभाव से शून्य करने के लिए समस्त जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा जाएगा और मांगो की पूर्णता हेतु कमेटी गठित कर उचित निर्णय लिया जाएगा, पटवारियों की हड़ताल वापसी से राजस्व के जो कार्य लंबित थे उन पर अब कार्यवाही में अब तेजी आएगी और रुके हुए सभी कार्य समय-सीमा पर पूर्ण कर लिये जायेंगे, जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू ने श्री सूर्या पुष्पा न्यूज को बताया कि हमारी हड़ताल से किसानों, छात्रों को जो असुविधा हुई है उसे जल्दी ठीक कर दिया जाएगा, उन्होंने हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बताते हुए सभी पटवारी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी संघ का इसी प्रकार साथ देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *