दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचिए यही तो है खुशियों का पासवर्ड शिवानी दीदी

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का कहना है कि दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचिए परिस्थितियां चाहे कितनी भी प्रतिकूल क्यों ना हो आप अपने लक्ष्य मैं डटे रहें अपना स्वभाव और सोच को सकारात्मक रख कर चलें किसी भी परिस्थितियों में दिल ना दुखाए अच्छी भूमिका निभाए ऐसी परिस्थितियां आए तो विचलित ना हो हमेशा दुआएं देते रहें हमारा अपना हमेशा सदा खुश रहना और खुश मिजाज बने रहना होना चाहिए निंदा दूसरों की पसंद हो सकती है ऐसी पसंद से आप दूर रहे अगर ऐसा आपने कर लिया तो खुशियां हरदम आपकी कदम चूमेगी आप हमेशा अपने साथ और पास पॉजिटिव रहेंगे यूं कहें कि आपके साथ सदा खुशियां रहेगी शिवानी दीदी कहती है कि जिन खुशियों की तलाश में हम बाहर भटकते रहते हैं दरअसल वाह आत्मा के अंदर है उसको हमको ढूंढना है हम आत्मा को भूल जाते हैं और तेरे मेरे के फेर में दूसरों को दुख का कारण समझ लेते हैं वह कहती है सदा खुश रहने का मंत्र है मुझे क्या सोचना है यह मुझ पर निर्भर करता है संकल्प लें कि आप अच्छा सोचें मन अच्छा रखें संकल्प सृष्टि बनती है अगर हमारे मन में सबके लिए दुआएं नहीं निकले तो इस प्रयोग को अच्छा बनने में देर नहीं लगेगी नहीं तो दोषारोपण करके हम इसे कलयुग बना रहे हैं लोग बड़ी गंभीरता से उनकी बातों को सुन रहे थे और लोगों को सुनने और समझने के भाव को देखते हुए शिवानी दीदी ने जोर देकर कहा कि जब अगली बार आऊं तो यहां हाथ खाली मिलना चाहिए क्योंकि आज जो खुशियों का पासवर्ड मिला उसके बाद दुख का संस्कार खत्म हो जाना चाहिए बड़ी सहज सरलता के साथ शिवानी दीदी ने खुशियों का पासवर्ड के बारे बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *