
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षो के कांग्रेस शासन के कार्यकाल के दौरान अरपा मे अवैध रेत उत्खन्न की वजह से 17 मौते हुई है। अरपा की दुर्दशा करने में इन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अरपा के अस्तित्व को ही समाप्त करने में लगे हुए है। नोचना लूटना खसोटना ये उनकी जन्मजात आदत है।*
*अरपा के सीने को अवैध रेत उत्खन्न कर छलनी कर दिया गया है व खून के आंसू बहॉ रही है। अरपा के रेत माफियाओं द्वारा खोदे गये कुंए में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई जिनकी वजह से मौत हुई वह खुले आम घुम रहे है। ऐसे लोगों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल में डालना चाहिए। आज 12 दिन हो गये कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदूषित पेयजल के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। मौत होने के बाद पाइप बदला जा रहा है, जबकि यह कार्य समय से पूर्व कर लिया जाना चाहिए था। 40 वर्ष पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है इसे बदला जाना चाहिए।*
*उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन करने वालो के साथ कांग्रेस के दोनो गुटों की सांठगांठ है, और ये दोनो गुट ही शहर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है। विधायक बेचारा लाचार और विवश है महापौर की भी यही स्थिति है लोगों की समस्याओं का समाधान इनके पास नहीं है। खुद ही अपनी विवशता लोगो से बताते फिरते है। हम तो इन्हें कहते है कि हमारे कुनबे में आ जाओ आपको वहॉ नहीं तो यहॉ सम्मान मिलेगा। स्मार्ट सिटी फंड का दुरूपयोग किया गया केवल रंगाई पोतोई चित्रकारी में पैसा खर्च किया जा रहा है। दो करोड़ रूपये गुमटियों के लिए आई थी उसे भी बर्बाद कर दिया गया..।*

