राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त की सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ रहेंगी। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी इतिश्री भी नजर आएंगी। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 9.25 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। सुबह 11.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी। यहां पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर उनकी अगावनी करेंगे। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी उनका गर्मजेशी के साथ स्वागत करेंगे।

इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड्डू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के कैंपस शांति सरोवर आश्रम पहुंचेंगी, जहां ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी। दोपहर में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता की ओर से राजभवन में आयोजित भोज में शामिल होंगी। इसके बाद महंत घासीदास संग्रहालय जाएंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। वहां गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

गुरुवार और शुक्रवार को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिलासपुर-रतनपुर मार्ग ब्लॉक रहेगा। शुक्रवार को मुर्मू रतनपुर स्थित महामाया देवी दर्शन करने जाएंगी। इसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनकी सुरक्षा में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती है। पहली बार आ रहीं बेटी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पहली बार उनकी बेटी इतिश्री भी आ रही हैं। वो अपनी मां के साथ शैक्षणिक और धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू अपनी बेटी के साथ एक सितंबर को राजभवन से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, फिर सेना के हेलीकाप्टर से बिलासपुर जाएंगी। यहां पर पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड में राज्यपाल हरिचंदन, सीएम भूपेश बघेल, मेयर रामशण यादव, कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल, रजिस्ट्रार प्रो. मनीष श्रीवास्तव, कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव झा, एसपी संतोष कुमार सिंह उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएंगी। पूजा करने के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे का शेड्यूल
31 अगस्त
सुबह 11.05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी
11.5 बजे 11.20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर
11.20 बजे एयरपोर्ट से विधानसभा स्थित शांति सरोवर आश्रम पहुंचेंगी
11.50 बजे ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी
12.50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।
1 बजे राजभवन में ब्रम्हाकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी
शाम 4 बजे राजभवन से रवाना होकर 4.10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेंगी
शाम 5 बजे राजभवन में पौध रोपण करेंगी।
शाम 7.30 बजे राज्यपाल में आयोजित भोज में शामिल होंगी
1 सितंबर
राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
1 सितंबर की सुबह 8.45 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी
सुबह 9.5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी
सुबह 9.15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।
सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी
यहां से 10.40 बजे सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना होंगी।
महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सुबह 11.35 बजे गुरु घासीदास विश्विविद्यालय पहुंचेंगी।
11.45 बजे से 12.30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर 12.45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के हेलीपेड से रायपुर रवाना
दोपहर 1.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, वहां से राजभवन जाएंगी
दोपहर 1.55 बजे लंच करेंगी
शाम 4.15 बजे से 4.45 बजे तक छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी।
शाम 5.45 बजे राजभवन से रवाना होंगी
शाम 5. 45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *