छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता बिलासपुर शहर के अनुपम भार्गव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया पत्नी गभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता बिलासपुर शहर के अनुपम भार्गव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। गुरुवार को वे अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे। सरगांव के पास किसी भारी वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अपोलो हॉस्पिटल लाया गया था। यहां एक्टर अनुपम की मौत हो गई। उनके शव को सिम्स के मरच्यूरी में रखवा दिया गया है। 7 दिसंबर 1987 को जन्मे अनुपम भार्गव (36) किसी काम से रायपुर से मुंगेली आए थे। यहां से लौट रहे थे। उनकी पत्नि निकिता भी कार में थी। बिलासपुर रायपुर एनएच पर सरगांव के पास किसी भारी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से दोनों को बिलासपुर लाया गया था। अनुपम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके बुजुर्ग माता पिता सरकंडा में किराए के मकान में रहते हैं। अनुपम घर का इकलौता लड़का था इस तरह जाना परिवार के माता पिता को गहरा सदमा लगा है । 2008 में वे माई एफएम में जॉकी बने। काफी समय तक आरजे रहने के बाद 2013 में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में डेब्यू किया। 2017 में तीन ठन भोकवा फिल्म में अभिनय किया। 7 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके अनुपम की 6 फिल्मों का ​निर्देशन भी किया । एक्शन कॉमेडी और रोमांस के वे महारथी माने जाते थे। टिकट द हॉलीवुड, हमर फैमिली नंबर 1,3 ठन भोकवा, तीन ठन भोकवा रिटर्न, मिशन छत्तीसगढ़, रजनी, जिमी कांदा, खांटी मितान, कृष्णा अनुज, जैसी कई फिल्मों के कारण छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय थे इस तरह जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म जगह में गहरा शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *