एम वाई एल ऑर्गेनिक्स संस्था एवं अथर्व प्रगति सेवा संस्थान ने मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन किया गया

अथर्व प्रगति सेवा संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को 44 गुरुविहार सरकंडा स्थित फर्स्ट चॉइस मल्टी स्पेशलिटी डेंटल केयर क्लीनिक में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत फुल बॉडी चैकअप,दंत परीक्षण, फिजियोथैरेपी स्क्रीनिंग, व चर्म रोग संबंधी परेशानियों की जांच डॉक्टरों की अलग-अलग टीम के द्वारा किया गया जिसमें एम वाई एल संस्था से डॉ सचिन अहिरवार द्वारा फुल बॉडी चेकअप और न्यूट्रीशनिष्ट सुश्री मधु चौरसिया के द्वारा आहार और पोषण की जानकारी दी गई।
डॉक्टर दीप्ति पांडे द्वारा दंत परीक्षण, डॉक्टर मार्टिना जॉन द्वारा फिजियोथैरेपी की जांच एवं डॉक्टर आरती पांडव द्वारा चर्म रोग संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाने में सरकंडा स्थित अथर्व प्रगति सेवा संस्थान के संस्थापक माननीय बिलासपुर के रिटायर्ड पूर्व मजिस्ट्रेट श्री पंकज कुमार शर्मा जी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा इसके साथ ही गुरु विहार महिला सत्संग समूह जिसकी संस्थापिका केंद्रीय विद्यालय से रिटायर्ड अध्यापिका श्रीमती सुषमा पांडे जी हैं, का भी सहयोग रहा।
इसी तारतम में दोनों स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में आए डॉक्टरों का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर विशेष सम्मान किया गया और भविष्य में इसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *