छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर निकट चुनाव में बीजेपी नेता की हत्या

जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला नारायणपुर के कौशल नार का है। जहां न​क्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को मौत के घाट उतार दिया है। हांलकि किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

निकट छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में लगातार नेता अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नक्सली राजनीतिक दलों के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। यैसे में बीजेपी नेता की हत्या बहुत बड़ी घटना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *