
11 जुलाई 2024 बिलासपुर।
आज इंटरनेट, कंप्यूटर, स्मार्टफोन, तथा संचार के अन्य उपकरण को हमने अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा तो बना लिया है। किंतु हम साइबर सुरक्षा एवं स्वयं को साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा के जानकारियों के प्रति अनभिज्ञ है। सोशल मीडिया का प्रयोग करें परंतु स्वयं को साइबर तकनीकी के दुष्प्रभाव या हानि से भी हम स्वयं को बचा सके। उक्त वक्तव्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन की वरिष्ठ राज योगिनी शिक्षिका बीके संतोषी दीदी ने आज मॉडर्न एजुकेशनल अकैडमी एवम शासकीय स्कूल में कहा। बच्चों को साइबर फ्रॉड से अवगत कराते हुए दीदी ने आगे बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। उन्हीं लोगों को ऑनलाइन जोड़े जिन्हें आप ऑफलाइन जानते हो। सोशल मीडिया में या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी सूचना जैसे जन्म तिथि, फोन नंबर सजा ना करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कमेंट्स या पोस्ट में अपना फोन नंबर या अन्य निजी जानकारी साझा ना करें। कभी भी अनजान स्रोतों से अनावश्यक सॉफ्टवेयर और एप्स जैसे ऑनलाइन गेम आदि को इंस्टॉल ना करें। यदि आपको कोई डरा धमका रहा है तो तत्काल अपने माता-पिता बड़ों को सूचित करें यह ना सोचे कि आपके माता-पिता आपके ऑनलाइन का या स्मार्ट मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगा देंगे या आपको उपयोग करने के लिए मना कर देंगे। आपके माता-पिता आपका बुरा कभी नहीं चाहेंगे वह आपकी भलाई के लिए आपकी सहायता व मार्गदर्शन करेंगे। इसलिए पूरी बात स्पष्ट रूप से बताएं। साइबर की पाठशाला में अंजू दुआ, मॉडर्न एजुकेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य तनुश्री बोस उप प्रधानाचार्य रमा शर्मा जी एवं अन्य शिक्षकगण, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



