*स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ऑटो में परिवहन करने वालों पर यातायात पुलिस की नजर एवं निरंतर कार्यवाही
*➖बिना हेलमेट वाहन चालकों पर हाईवे मार्ग व शहरी मार्गो में निरंतर कार्यवाही*

*संभावित दुर्घटनाओं के नियंत्रण एवं ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन हेतु बिलासपुर पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह ने ट्रैफिक पुलिस को बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वालो एव स्कूल बच्चों के सुरक्षित परिवहन की दृष्टिकोण से क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठकर परिवहन करने वाले ऑटो चालकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।*
*इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राचार्यो की बैठक ली गई थी साथ ही साथ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बसों की जांच की गई थी, इसके साथ कई अभिभावक अपने बच्चों को ऑटो से स्कूल भेजते हैं इन ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से यातायात पुलिस द्वारा प्रातः स्कूल जाते समय ऑटो की फोटो एवं ऑटो चालक का नाम/ मोबाइल नंबर लिया जाता है, जब स्कूल से बच्चों को ऑटो वापस आती है,उस समय हिदायत व कार्यवाही की जाती है। इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा वाहन चालकों की सुरक्षा एवं संभावित दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए, शहर के हाईवे रोड स्थित थानों में “हेलमेट बैंक” योजना का शुभारंभ किया गया एव “चेतना” के अंतर्गत “यातायात की पाठशाला” लगाकर जागरुक किया गया इसके उपरांत यातायात पुलिस द्वारा हाईवे एवं शहरी क्षेत्र में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर हमारे द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।*
*यातायात पुलिस द्वारा क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ऑटो में बैठाकर परिवहन करने वाले ऑटो चालकों पर गंभीरता से कार्यवाही करते 31 वाहनों का चलान काटा गया।*
*बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए- 32 वाहनों का चलान कटा जा कर 16,000/- का प्रशमन शुल्क प्राप्त किया गया इसके साथ ही अन्य धाराओं व ई चालान में आज 334 वाहनों 2,00,500 /- प्रशमन शुल्क प्राप्त किया गया व कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*