एटीआर में काला पैंथरजोड़ीदार के साथ फोटो कैप्चर

एटीआर में काला पैंथर
जोड़ीदार के साथ फोटो कैप्चर.
अचानकमार टाइगर रिजर्व में इस बार काला पैंथर अपने जोड़ीदार के साथ कैमरा कैप्चर हुआ है। एटीआर में काला पैंथर मिलने की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज फेसबुक में जारी की है। सबसे बड़ी बात यह है कि एटीआर के उप संचालक यूआर गणेश ने कल जो फोटो मीडिया को जारी की है उसमें यह काला तेंदुआ अपने सामान्य रंग के जोड़ीदार के साथ दिख रहा है। याने दोहरी खुशी इस बात की अगली खुशी उनके शावकों की मिलेगी। यह तब पता लगेगा कितने शावक काले हुए हैं।

अब तक सामान्य और ब्लैक पैंथर के जोड़ी की फोटो कर्नाटक के काबिनी फारेस्ट रिजर्व से मीडिया में देखी जाती थी। जो तीसरे और अंतिम क्रम की फोटो इस पोस्ट में ली गयी है। कोई डेढ़ दशक पूर्व सक्ति के पास काला तेंदुआ पिंजरे में फंस गया था। जिसे बिलासपुर के चिड़ियाघर कानन पेंडारी लाया गया। सफर में वह पिंजरे से निकलने की कोशिश में वह काफी घायल हो गया था जिसे बचाया नहीं जा सका।
एटीआर में काला तेंदुआ..! (,मेलानिस्टिक) पहली बार 2020 में फोटो कैप्चर हुआ था। वह फोटो पोस्ट में दूसरे क्रम पर है। अब तक कर्नाटक के काबिनी से काले और सामान्य पैंथर के जोड़े की फोटो मीडिया में अधिक देखी जाती थी लेकिन अब छतीसगढ़ का एटीआर भी दोनो की फोटो साथ दे रहा है।
ब्लैक पैंथर क्या है?
लोगों को यह गलत धारणा है कि ब्लैक पैंथर एक अलग प्रजाति है। यह सच नहीं है, यह एक अलग प्रजाति नहीं है, बल्कि एक सामान्य तेंदुआ है जिसमें एक जीन होता है जो गहरे रंग का रंग बनाता है।
मेलानिस्टिक तेंदुओं को आमतौर पर ब्लैक पैंथर कहा जाता है, उन्हें ब्लैक लेपर्ड के नाम से भी जाना जाता है और यह शब्द मेलानिस्टिक जगुआर पर भी लागू होता है। ब्लैक पैंथर को इससे बेहतर छलावरण की मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *