
आज दिनांक 6 अगस्त 2024 मंगलवार को सक्षम बिलासपुर द्वारा कलेक्टर आदरणीय अवनीश शरण जी बिलासपुर, द्वारा घरौंदा का निरीक्षण किया गया एवं फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात कलेक्टर बिलासपुर,निगम कमिश्नर, एवं जॉइंट डायरेक्टर, जी के उपस्थिति में सक्षम बिलासपुर द्वारा आश्रयदत्त कर्मशाला मैं 30 फलदार एवं फूल के पौधे लगाए गए। सक्षम के दो दिव्यांग अस्थि बाधित भाई द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया ।कर्मशाला द्वारा इन्हें जीवित रखने का एवं संरक्षण करने का निश्चय किया गया। एवं सक्षम संस्था द्वारा आश्रय दत्त कर्मशाला की विभिन्न विभागों का प्रकल्प दर्शन भी किया गया जिससे दिव्यांग बच्चों को क्या-क्या एवं किस प्रकार स्वावलंबी बनने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है उसका भी अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में अनूप पांडे, निर्मल घोष, शेफाली घोष, मदन मोहन गुल्ला, रेखा गुल्ला अश्वनी पांडे, राजेश पांडे, रामकली तिवारी, संगीता शर्मा, नम्रता शर्मा, अजय सिंह, अशोक देवांगन आदि उपस्थित रहे।

