अपराध से बचने के उपाय बताकर बच्चों को जागरूक किया

अपराध से बचने के उपाय बताकर बच्चों को जागरूक किया ko

आनंद सागर सेवा प्रवाह के द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर बिलासपुर में “चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर” अभियान के तीसरे चरण में “चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध” की पाठशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर जी के द्वारा रचित गीत से की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी जी ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचने के उपाय बताएं और इन अपराधों से दूर रहने की बात भी समझाया ।छात्र विद्यालय में रखे हुए सुझाव पेटी या शिकायत पेटी में अपनी बात स्पष्ट रूप से लिखकर देने की बात कही।
द्विवेदी मैडम ने बच्चों से कहा कि बच्चों को थाना विजिट करना चाहिए । मैडम की बातें बच्चों ने ध्यान से सुनी और लाभान्वित भी हुए ।
आनंद सागर सेवा प्रवाह के अध्यक्षा डॉ सुषमा पंड्या ने बच्चों को चेतना अभियान की पूर्ण जानकारी दी एवं सुरक्षा कवच के बारे में बताते हुए आत्मविश्वास बढ़ाने की बात कही। आनंद सागर सेवा प्रवाह के संरक्षक पंडित बाबूलाल पंड्या जी ने बच्चों को नशाखोरी से बचने एवं पढ़ाई के साथ खेल के महत्व की भी जानकारी दी। संस्था की सह सचिव श्रीमती सुमन सिंह ने रेल में यात्रा के दौरान यदि कुछ अनहोनी घटना होती है या किसी अन्य के द्वारा असामाजिक कार्य किए जाते हैं जिससे हम असहज महसूस करते हैं तो रेलवे एप के द्वारा हम डायरेक्ट पुलिस की सहायता ले सकते हैं और अपनी सुरक्षा कर सकते हैं । पुलिस प्रत्येक स्टेशन में आपकी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं ।
कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष सुमिता दास गुप्ता जी के द्वारा इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत गाकर किया गया विद्यालय के प्राचार्य सर्वश्रेष्ठ सविता तिवारी जी के द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया प्राचार्य ने कहा की विद्यालय इस तरह के आयोजन से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक कविता शर्मा उपस्थित रहीं । लगभग 450 बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *