राजस्व पटवारी संघ  छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर के संघ भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया

आज दिनांक 29/12/2024 को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा बिलासपुर के नवनिर्मित संघ भवन का उद्घाटन राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप के द्वारा किया गया, उक्त भवन का निर्माण जिला शाखा के सभी पटवारियों के सहयोग से जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष देवकुमार कश्यप के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है,इस भवन के निर्माण हो जाने से अब संघ को किसी भी प्रकार के कार्यों के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने भवन निर्माण के सहयोग हेतु अपनी ओर से 10000,और राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की ओर से 50000,की सहयोग राशि देने की घोषणा की,और इसी प्रकार समस्त जिलों में संघ भवन बनाने पर जोर दिया है। आज के इस आयोजन में राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर के द्वारा श्री सूर्या पुष्पा फाऊंडेशन एवं श्री सूर्या पुष्पा न्यूज डिजिटल मीडिया के डायरेक्टर गौरव शुक्ला का सम्मान पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के कारण सम्मानित किया गया एवं सकरी तहसील में पदस्थ पटवारी सुरेश कुमार चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया, आज के इस गरिमामय समारोह में भागवत कश्यप प्रांताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, ज्योतिष सर्वे कार्यकारी प्रांताध्यक्ष,देवकुमार कश्यप जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर, प्रांतीय सचिव बृजेश राजपूत,आलोक तिवारी प्रांतीय पदाधिकारी,अशोक ध्रुव जिला पदाधिकारी, सभी तहसील अध्यक्ष,राजस्व निरीक्षकगण ऋषिराज सिंह,गौरव गुलहरे एवं जिले के सभी पटवारीगण उपस्थित थे। देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *