नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी, प्रदेश में आचार संहिता लागू

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन चुनावों की तारीखों का ऐलान किया और साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने की भी जानकारी दी।

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखें घोषित-नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को एक ही चरण में होगा। 22 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 31 जनवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव के परिणाम की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी। इस बार नगरीय निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद, और 114 नगर पंचायतों में मतदान होगा। इसके अलावा, जिला दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिए उप चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 5 वार्डों के लिए मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *