दिल की धड़कन को नजरअंदाज न करें: अपोलो हॉस्पिटल का हार्ट हेल्थ जागरूकता अभियान 29 को

बिलासपुर, 26 सितंबर 2026

वर्ल्ड हार्ट डे प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हृदय रोगों और उनसे जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2026 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन की थीम “डोंट मिस अ बीट” है, जो इस बात पर केंद्रित है कि हृदय रोग के कई संकेतों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं।

वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज दुनिया में मृत्यु का प्रमुख कारण है और हर साल 2 करोड़ से अधिक लोगों की जान इससे जाती है। हृदय रोग केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं है। उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता, अस्वास्थ्यकर खान-पान और तनाव जैसे कई कारक हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

सीने में असहजता या दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान, चक्कर आना या बेचैनी जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान और चिकित्सकीय सलाह जीवन बचा सकती है।

इसी उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर एक विशेष हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने हार्ट हेल्थ को समझने, वार्निंग साइन्स को पहचानने, रिस्क फैक्टर्स के प्रति सजग रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

अपोलो प्रबंधन ने सभी संस्थानों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता की अपील की है।

“डोंट मिस अ बीट – इस वर्ल्ड हार्ट डे, अपने दिल की सुनें”

कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 29 सितंबर 2026
स्थान: अपोलो सिटी सेंटर, बिलासपुर
समय: सुबह 7 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *