रिसाली।नगर पॉलिक निगम रिसाली के सरस्वती कुंज के द मार्क रिसोर्ट (बोरसी उमरपोटी मार्ग ) पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया था।जिसमे रविवार की सुबह 11 बजे छग भाजपा के प्रदेस अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्ममलाल कौशिक, पूर्व पंचायत मंन्त्री अजय चंद्राकर एक साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।जिनका भाजपा की महिला नेत्रियों द्वारा टिका लगाकर व फूल से भब्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासमुंद के सासद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री श्रीमति रमशिला साहू , पिछड़ा वर्ग के प्रदेस अध्यक्ष भरत वर्मा, नगर पॉलिक निगम भिलाई के पार्षद रिकेश सेन, खिलावन साहू, पंचराम साहू, मोहन देवागन, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शैली, नगर पॉलिक निगम रिसाली के पार्षद धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, रमा साहू, विधि यादव,श्रीमती ममता नवीन सिन्हा, श्रीममती सविता धवस,श्रीमती गजेंन्द्री कोठारी, सुश्री कंचन सिह, विक्की सोनी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए।
