
पटवारी संघ के द्वारा विभिन्न मांगों के विषय पर आई.जी., कमिश्नर, कलेक्टर और एस.पी.को सौंपा गया ज्ञापन
बिलासपुर समाचार,आज दिनांक 30/05/2025 को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू के नेतृत्व में पटवारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सर्वप्रथम कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया, तत्पश्चात संघ के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को भी ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें (1)पटवारियों के द्वारा आपराधिक मामलों में बनाये जाने वाले घटना-स्थल का नजरी नक्शा को बंद कराने संबंधी उल्लेख किया गया है,इस संबंध में बताया गया कि जो नजरी नक्शा तैयार किया जाता है वह गवाहों के कथनानुसार तैयार होता है किन्तु न्यायालय में साक्षी के रूप में पटवारियों को उपस्थित होना पड़ता है और वहां वकीलों के द्वारा प्रतिपरीक्षण में जो सवाल पूछे जाते हैं वह कतई उचित नहीं होते जिससे कभी-कभी पटवारियों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है(2) पटवारियों द्वारा जारी किए जाने वाले आय-जाति-निवास के मेन्युअल जारी किए जाने वाले प्रतिवेदन को बंद कर आनलाईन प्रतिवेदन हेतु पृथक से आई.डी.प्रदान किया जाये जिससे छात्र -छात्राओं-अभिभावकों को समय सीमा से प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके (3) जिले के सभी पटवारियों को गत् पांच वर्षों का सी.आर., वेतन विसंगति,सर्विस बुक-पासबुक साधारण एवं प्रत्येक पटवारियों को उसकी छायाप्रति प्रदान करना शामिल है।आज के इस ज्ञापन को सौंपने हेतु जिले के विभिन्न तहसीलों से आये तहसील अध्यक्ष/पदाधिकारीगण उपस्थित थे।श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को उक्त जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू द्वारा दी गई।