किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोरबा जिला प्रभारी

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक दिल्ली सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के समर्थन तथा बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी की अनुशंसा पर किशोर पंजवानी को CAT का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरबा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पर किशोर पंजवानी ने कहा, “शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो दोहरा भरोसा जताया है। मैं उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन और ऊर्जा के साथ काम करूंगा। मुझे विश्वास है कि हर कदम पर प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहेगा।”

उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें किसी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पहली प्राथमिकता जल्द कोरबा में CAT इकाई का गठन करना है।

कोरबा जिला प्रभारी बनाए जाने की विशेषता:

  1. बिलासपुर के पहले व्यक्ति जिन्हें किसी जिले का प्रभारी बनाया गया
  2. कोरबा कैट टीम के गठन की पूरी जवाबदारी

इस अवसर पर किशोर पंजवानी ने अमर पारवानी, जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, सुरेंद्र सिंह, परमानन्द जैन, राकेश ओचवानी, अवनीत सिंह, विजय पटेल का आभार व्यक्त किया। साथ ही राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी के मार्गदर्शन के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *