जंगली सुअर से अपनी बेटी को बचाते बचाते माँ की जान गई अपनी जान की बाजी लगा के माँ ने अपनी बेटी को बचाया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मां अपनी बेटी को बचाने जंगली सुअर से भिड़ गई। उसने करीब आधे घंटे तक सुअर से डटकर मुकाबला किया। इसके बाद उसने बेटी को तो बचा लिया। हथियार से कई वार कर उसने सुअर को तो ढेर कर दिया, लेकिन खुद की जान नहीं बचा पाई। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। ग्राम तेलियामार निवासी दुवसिया बाई(45) अपनी 11 साल के बेटी सुनीता को लेकर रविवार दोपहर को गांव के खेत में मिट्‌टी लेने गई थी। यहां वो फावड़ा और कुदारी से मिट्‌टी खोद रही थी। उसी दौरान अचानक से जंगली सुअरों का झुंड आया और उन्होंने पहले सुनीता पर हमला कर दिया। बताया गया कि ये देखकर महिला सुअरों से भिड़ गई। झुंड के दूसरे सुअर भाग निकले। मगर एक सुअर ने लड़की को पकड़ रखा था। इसके बाद महिला ने उस पर फावड़े और कुदारी से कई वार किए। जिससे उसने लड़की तो छोड़ दिया, पर सुअर ने महिला पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक संघर्ष चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *