अति संवेदनशील, साइलेंट जोन एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे अवैध पार्किंग से राहगीर हो रहे हलाकान,प्रशासन/यातायात पुलिस से कार्यवाही की अपेक्षा

कार्यकारी संपादक एस.पी.शुक्ला की कलम से,

बिलासपुर समाचार,जिले का जिलाधीश कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगरनिगम कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सिविल कोर्ट, कंपोजिट बिल्डिंग, रजिस्ट्री कार्यालय एवं अन्य विभिन्न कार्यालय जहां स्थित हैं, उसके आसपास सभी सड़कों पर नेहरू चौक से मुंगेली नाका चौक तक विभिन्न चौपहिया/दुपहिया वाहनों को सड़क पर कहीं भी खड़े कर देने के कारण आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है एवं राहगीरों को अनावश्यक परेशानियां होती है एवं विवाद की स्थिति निर्मित होते रहती है, इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम से उम्मीद है कि इस समस्या से निजात दिलाने हेतु आवश्यक पहल कर इस झंझट से मुक्ति दिलायें,गौर करने वाली बात ये भी है कि इसी जगह में जिले का शानदार मल्टी लेवल पार्किंग स्थित है जो ऐसी गाड़ियों की राह तक रहा है कि उनके मालिक उन्हें लेकर आयें और उसकी महत्ता साबित हो सके।अब देखना ये है कि इस आये दिन की समस्या से कब छुटकारा मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *