
‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’: CAIT-बुधवारी बाजार की ऐतिहासिक पहल
—
बिलासपुर। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, CAIT बिलासपुर ने बुधवारी बाजार में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है।
CAIT बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह के नेतृत्व में संगठन की टीम ने बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से विशेष मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाई देने के लिए 50 से अधिक व्यापारियों को ‘मेंबर रिकॉर्ड शीट’ यानी रोस्टर वितरित किए गए।
*डिजिटल और फिजिकल होगा प्रचार*
CAIT पदाधिकारियों ने बताया कि रोस्टर के माध्यम से सभी सदस्य व्यापारियों का डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिजिकल माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जाएगा। इससे न सिर्फ CAIT सदस्यों के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्राहकों को भी अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण भारतीय उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम में ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ के संकल्प के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
*व्यापारियों ने जताया समर्थन*
बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने CAIT की इस व्यापारी-हितैषी मुहिम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संघ के सभी सदस्य इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर CAIT बिलासपुर से कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अजमानी, उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा, मंत्री हरदीप होरा तथा बुधवारी बाजार संघ से मनोज सोनी, राकेश अग्रवाल, सुमित डोडवानी, गोलू देवानी, रवि राव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर हीरानंद जयसिंह ने कहा, व्यापार बढ़ेगा, तो देश बढ़ेगा। आइए हम सब मिलकर आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के संकल्प को पूरा करें।”