
दिनांक 06/09/2025 को श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन की तरफ से महिलाओं के लिए तीज़ मिलन समारोह का आयोजन साऊथ कैफे गाँधी चौक मे किया गया,जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजश्री मिश्रा एवं श्रीमती शोभी मिश्रा रही,मुख्य आयोजक कु.आमना राजगीर,संगीता तिवारी, चंद्रकांता राजगीर,सरला तिवारी,लता द्विवेदी रही।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन की तारीफ़ की और तीज़ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तीज़ मिलन समारोह सभी महिलाओं को आपस में जोड़कर रखने वाला त्यौहार है, इसके लिए उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में सुहागिन पूजा, विविध खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया… श्रीमती सोनिया मंजारे, श्रीमती प्रिया केशरवानी , और श्रीमती प्रीति राजगीर को इस कार्यक्रम की परम सुंदरी चुना गया।इस तीज मिलन समारोह में सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का हमेशा प्रतिनिधित्व करता है और सभी संगठनों से भी आग्रह करता है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर सामाजिक एकता को बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि समाज में एक अच्छा संदेश निर्मित हो।