
द्रोणा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें नृत्य, गीत, कविताएँ व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी सम्माननीय अतिथियों और शिक्षकगण के भव्य स्वागत से हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका आभार प्रकट किया।
इस समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय, सचिव श्रीमती मीनू पांडेय, तथा प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी गोवर्धन उपप्राचार्य श्रीमती रमा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था, जिसे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और भावनात्मक लगाव के साथ साकार किया। छात्रों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सम्पूर्ण कार्यक्रम साकार किया।इस अवसर पर शुभांगी , अर्चना गौर, संजू, श्रद्धा,रश्मि मिश्रा, विधि,रश्मि यादव, प्रतिभा,पायल,खुशी,प्रेरणा,सावित्री, सुषमा, अर्चना ठाकुर,सुधीर,प्रिया, अनामिका,चंदन ,पंकज , सभी टीचर्स उपस्थित रहे।