
एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,
जांजगीर समाचार,आज दिनांक 05/09/2025 को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से शासकीय हाई स्कूल मुलमुला विकास खण्ड पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा में पदस्थ व्याख्याता प्रतिभा सिंह को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर में सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, उन्होंने इस उपलब्धि पर हाई स्कूल के प्राचार्य, समस्त हाई स्कूल स्टाफ, छात्र -छात्राओं, एवं परिवार जनों को इस श्रेय के लिए आभार व्यक्त किया है।इस सम्मान से सम्मानित होना वाकई गर्व की बात है,ये उनके अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है।श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज इस उपलब्धि के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।