
शहर की साहित्यकार डॉ प्रेमलता यदु को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 15/11/2025 को भोपाल में आयोजित तुलसी साहित्य अकादमी के 25 वें अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन एवं साहित्य सम्मान कार्यक्रम में *रत्नावली सम्मान 2025* से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैम ग्लोबल विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू डॉ नरेश कुमार तिवारी जी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ प्रभा मिश्रा जी थी। तुलसी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहन तिवारी जी हैं।