
बिलासपुर/ शहर के जाने माने प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ लाइफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्रीश मिश्रा के हाथों तक माँ अरपा काव्य संग्रह पहुंची।इस समय वहां श्रीसूर्या-पुष्पा फाउंडेशन के डॉयरेक्टर गौरव शुक्ला की मौजूदगी थी मिश्रा ने कहा माँ अरपा पढ़ कर लोग अपनी सभ्यता,संस्कृति,परम्पराओं और संस्कार से जुड़ेंगे। माँ अरपा की किताब हर स्कूल ,कालेज की लाइब्रेरियों में रखी जानी चाहिए। और माँ अरपा की किताब सभी को पढ़नी चाहिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जानना जरूरी है इस कृति के लिए केशव शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार ,उपन्यासकार को ह्रदयतल से साधुवाद है