लंदन के हाउस ऑफ़ लार्ड्स में सम्मानित हुए बिलासपुर डी सी टी के डायरेक्टर राजेंद्र सिह राजपूत बिलासपुर के लिए गौरव की बात है

जी लीडर्स समिट में बढ़ाया बिलासपुर छत्तीसगढ़ का मान
बिलासपुर। डीसीटी रियल रियल स्टेट एंड डेव्लपर्स के के डायरेक्टर राजेंद्र सिह राजपूत को लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित जी लीडर्स समिट में सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्टीय स्तर में मिला यह सम्मान उनके उत्कृष्ठ योग्यता, व्यावसायिकता और रियल स्अेट के कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय समर्पण को मान्यता देते हुए प्रदान किया है। समिट में विश्वभर के बिल्डर्स, उद्यमी उभरते नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है, जिसमें डीसीटी के डायरेक्टर राजेंद्र सिह राजपूत ने अपनी सक्रिय भूमिका और उल्लेखनीय पहल के दम पर खास पहचान बनाई। उनके सम्मान की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ में खूशी की लहर दौड़ गई। लोगो ने सोशल मिडिया पर बधाईयों की झड़ी लगा दी और इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। रियल स्टेट कारोबारी , समाजसेवी युवाओं और राजनीतिक कार्यकताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मिला यह सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान करता है। राजेंद्र राजपूत ने सम्मान को राज्य और संगठन को समर्पित करते हुए कहा कि, यह प्रेरणा उन्हें रियल स्टेट कार्यो को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित करती है। और बिलासपुर छत्तीसगढ़ की जनता को कम रेट में अच्छी चीज उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है और डिसीटी पूरे ईमानदारी से कार्य कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *