राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का हुआ शुभारंभ’’

01.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ स्थानीय चेतना हॉल में बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन, तथा पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, आयुक्त नपानि प्रकाश सर्वे, की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासपुर जिले की यातायात व्यवस्था संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें खतरनाक सड़क खण्डो, ब्लैक स्पॉट, आदि स्थानों में समाधान कर्क एवं सुधारात्मक कार्यवाही उपरान्त सड़क दुर्घटना मे कमी, का उल्लेख किया। सभा को संबोधित करते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर पुलिस एवं आमजनो की सहयोग से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “बिलासपुर जिले में सड़क दुर्घटना से सर्वाधित मृत्यु दर में कमी आई है।” साथ ही उन्होने सम्पूर्ण शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिये शहर को सेक्टरों में बांट कर आम जनो को पुलिस के साथ साथ इसका सहयोगी उत्तरदायित्व सौपने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान नागरिको से खचाखच भरे हॉल ही में जीवधर्णी फाउंडेशन के द्वारा विशेष यातायात जागरूकता सप्ताह चलाने के लिये श्री विकास वर्मा एवं यातायात जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म बनाने के लिये आर्यन फिल्म के डायरेक्टर श्री रामानन्द तिवारी एवं इन फिल्मों में अभिनय हेतु श्री उमाशंकर पाण्डेय, श्री नरेन्द्र सिंह चन्देल, सहित अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में यातायात प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे द्वारा उपस्थित जनो का आभार व्यक्त करते हुये माह भर चलने वाले सड़क सुरक्षा में इसी प्रकार अपना सहयोग बनाये रखने की अपील की साथ ही दिनांक 02.01.2026 को विशाल हेलमेट जागरूकता बाईक रैली में अधिक से अधिक भाग लेने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा निवृत्त आर्मी के अधिकारीगण, उच्च शिक्षा महविद्यालय के शिक्षा विद्द, सभी सुरक्षा निकायों के सदस्यगण सहित डॉ. मनोज सिन्हा, डॉ. आशीष शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, निवेदिता सरकार, विद्या गोवर्धन, चुन्नी मौर्य, प्रीत पाल सिंह बाली, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन, समिति, समुह, विद्यालय, महाविद्यालय, के शिक्षक एवं विद्यार्थी सहित आम लोग उपस्थित थे।
जिला पुलिस बिलासपुर से अपुअ ग्रामीण अर्चना झा, अपुअ शहर श्री पंकज पटेल, अपुअ श्री अनुज कुमार, अपुअ श्रीमति रश्मित कौर चावला, उपुअ श्री शिवचरण सिंह परिहार, उपुअ श्रीमति मंजूलता केरकेट्टा, उपुअ श्रीमति अनिताप्रभा मिंज, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता सहित सभी निरीक्षण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

       सुभारंभ के अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी, यातायात जागरूकता पोस्टर, फैक्स लगायी गई जिसे आम लोगों के द्वारा काफी सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *