तखतपुर विधानसभा के यशस्वी विधायक धर्मजीत के कर-कमलों द्वारा अजयपुर कला एवं खुर्द के स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण का शुभ कार्य संपन्न हुआ

एस.पी.शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, आज दिनांक 01/01/2026 नववर्ष के प्रथम दिन ग्राम पंचायत नेवरा के आश्रित मोहल्ला अजयपुर कला एवं खुर्द में प्राथमिक विद्यालय के पहली से पांचवीं कक्षा के समस्त अध्ययनरत विद्यार्थियों को तखतपुर विधानसभा के कर्मठ विधायक धर्मजीत सिंह के द्वारा स्वेटर वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर जो खुशी देखी गई उसका एहसास उपस्थित सभी लोगों ने महसूस किया,इसके पहले इसी मोहल्ले की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को कंबल का वितरण भी इनके द्वारा किया गया था जो कि निसंदेह एक काबिले-तारीफ पुण्य का कार्य है, ऐसे कार्यक्रम का लगातार आयोजन कहीं ना कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता को भी प्रदर्शित करता है, सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ऐसे कार्य अपने क्षेत्रों में लगातार आयोजित करते रहना चाहिए जिससे समाज के प्रति उनकी जागरुकता सिद्ध हो सके।आज के इस स्वेटर वितरण समारोह में विशाल सिंह के साथ नेवरा के जुझारू सरपंच मुंजन साहू, उप-सरपंच भवानी शंकर पाण्डेय,परसदा सरपंच जगतराम साहू,बूथ अध्यक्ष बृजेश साहू, जागेश्वर श्याम,फागराम पंच दिनेश बघेल,हेड मास्टर नवीन यादव,बबला श्याम, अभिषेक श्याम,जनपद पोर्ते, विद्याचरण, घनश्याम जगत,धानुक सिंह, प्रेमलाल पोर्ते, जयप्रकाश साहू,पूरन सिंह, प्रतापसिंह, योगेश साहू,गौकरण यादव, स्कूल के समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे, ऐसे शुभ कार्यों का श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज हमेशा स्वागत करता है।यह जानकारी नेवरा के सरपंच मुंजन साहू द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *